लूट की घटना में शामिल बदमाश नहीं बख्शे जायेंगे : एसपी

बरहरवा : थाना क्षेत्र के पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ के नयाटोला में मुकेश गुप्ता के घर हुई लाखों की लूट मामले में रविवार को एसपी पी मुरूगन घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की. गृहस्वामी मुकेश गुप्ता एवं उसकी पत्नी से पुरी घटना की विस्तृत जानकारी ली कि लुटेरे घर के अंदर किस दिशा से […]

बरहरवा : थाना क्षेत्र के पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ के नयाटोला में मुकेश गुप्ता के घर हुई लाखों की लूट मामले में रविवार को एसपी पी मुरूगन घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की. गृहस्वामी मुकेश गुप्ता एवं उसकी पत्नी से पुरी घटना की विस्तृत जानकारी ली कि लुटेरे घर के अंदर किस दिशा से प्रवेश किये और कैसे दरवाजे को तोड़ घर से जेवरात व अन्य सामान लूटकर चले गये. घटनास्थल से बरामद पेचकस, शॉल, चप्पल आदि की भी जांच की.

एसपी ने बताया कि इस घटना में शामिल लोग शामिल हैं उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. बरहरवा इंस्पेक्टर कपिलदेव प्रसाद केसरी व बरहरवा थाना प्रभारी उमेश राम को संबंधित ठिकानों पर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है. उक्त घटना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध लूट का मामला दर्ज किया गया है. पूर्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में दागी व्यक्तियों का भी पड़ताल किया जा रहा है. जल्द ही पुलिस को सफलता हाथ लगेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >