स्वर्ण व्यवसायी से दो लाख की लूट

क्राइम. चाकू की नोक पर तीन बदमाशों ने दिया घटना काे अंजाम लखीपुर गांव के समीप अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम राजमहल : थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव के समीप एनएच-80 पथ पर अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर रविवार की अहले सुबह लगभग पांच बजे ऑटो सवार एक स्वर्ण व्यवसायी से दो लाख […]

क्राइम. चाकू की नोक पर तीन बदमाशों ने दिया घटना काे अंजाम

लखीपुर गांव के समीप अपराधियों ने दिया घटना
को अंजाम
राजमहल : थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव के समीप एनएच-80 पथ पर अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर रविवार की अहले सुबह लगभग पांच बजे ऑटो सवार एक स्वर्ण व्यवसायी से दो लाख रुपये लूट लिये. वहीं क्रम में वे आंशिक रूप से घायल भी हो गये. जिसके बाद उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज करना पड़ा. उधवा निवासी स्वर्ण व्यवसायी संजय स्वर्णकार ने पुलिस को बताया कि वो व्यवसाय के लिये दो लाख की नकद राशि लेकर महाजन के पास घर से मालदा के लिए निकला था. उधवा चौक पर खड़ी एक ऑटो में बैठा, जिस पर पूर्व से एक परिवार के लोग बैठे थे.
चौक पर ऑटो चालक 2-3 युवकों से बात कर रहा था. जिसमें से एक युवक ऑटो में सवार हो गया. लखीपुर गांव के समीप जैसे ही ऑटो पहुंची दो युवकों ने मोटरसाइकिल से ऑटो को आवरटेक कर राेक दिया. बाइक सवार दोनों युवक व ऑटो सवार एक युवक ने चाकू से हमला कर नकद दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. जबकि ऑटो में सवार अन्य यात्री घटनास्थल से भाग खड़े हुए. मामले को लेकर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है. पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले में पूछताछ को लेकर ऑटो चालक को हिरासत में लिया गया है.
ऑटो चालक हिरासत में
व्यवसायी घटना में आंशिक रूप से घायल
व्यवसाय के सिलसिले में मालदा जा रहा था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >