67 चार पहिया व 82 दो पहिया वाहनों की हुई जांच

नगर थाना के सामने वाहन जांच करते पुलिसकर्मी. साहिबगंज : एसपी के निर्देश पर जिला मुख्यालय के नगर थाना के सामने सअनि प्रवीण झा, एस कुमार के नेतृत्व में शनिवार को 67 चार पहिया व 82 दो पहिया वाहनों की जांच की. बड़े वाहन के कागजात के अलावा डिक्की व दो पहिये वाहन के डिक्की […]

नगर थाना के सामने वाहन जांच करते पुलिसकर्मी.

साहिबगंज : एसपी के निर्देश पर जिला मुख्यालय के नगर थाना के सामने सअनि प्रवीण झा, एस कुमार के नेतृत्व में शनिवार को 67 चार पहिया व 82 दो पहिया वाहनों की जांच की. बड़े वाहन के कागजात के अलावा डिक्की व दो पहिये वाहन के डिक्की की जांच की गयी.
वहीं जिरवाबाड़ी ओपी थाना के सामने भी एनएच 80 पर ओपी थाना प्रभारी एलबी यादव के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जांच अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी एलबी यादव ने बताया कि जांच अभियान में 30 दो व चार पहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >