भारतीय संविधान में सभी जाति को अपना धर्म मानने का अधिकार

सभा को संबोधित करते मुख्यअतिथि. राजमहल : मुसलिम पर्सनल लॉ बोर्ड के समर्थन में शहर के जामी मसजिद में मंगलवार को जनसभा आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता मुफ्ती रहीसुद्दीन ने की. इसमें मुसलिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मुफ्ती समसुल होदा मौजूद थे. उन्होंने ने मुसलिम धर्मालंबियों को धर्म के सरीयत की जानकारी दी. कहा […]

सभा को संबोधित करते मुख्यअतिथि.

राजमहल : मुसलिम पर्सनल लॉ बोर्ड के समर्थन में शहर के जामी मसजिद में मंगलवार को जनसभा आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता मुफ्ती रहीसुद्दीन ने की. इसमें मुसलिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मुफ्ती समसुल होदा मौजूद थे. उन्होंने ने मुसलिम धर्मालंबियों को धर्म के सरीयत की जानकारी दी. कहा कि हिंदुस्तान के संविधान में सभी जाति-धर्म एवं सभी वर्ग को अपने-अपने अनुसार जीने व धर्म पालन करने का अधिकार है. इसमें किसी का भी हस्तक्षेप जायज नहीं है. बावजूद भारत सरकार मुसलिम समुदाय के लोगों पर तलाक मामले में हस्तक्षेप कर रही है. इस अवसर पर मौलाना वहाब, नवी हसन, मो शमीम, मो लतिफ, मो अंसार, मो जाहिद आदि थे.
नगर भवन का किया गया उदघाटन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >