दिल्ली रवाना होने के पूर्व बधाई देते सदस्य.
साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय के एनएसएस के छात्रा कल्याणी कुमारी अपनी मां माया देवी के साथ मंगलवार को आनंद बिहार एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हुई. उन्हें 19 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य हेतु इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. वहीं स्टेशन परिसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिये डॉ रंजीत कुमार सिंह, सीआइटी सलिल कुमार, पूर्व सीआइटी विजय कुमार, भाजपा नेता अमित सिंह, आनंद मोदी, सद्दाम हुसैन, नवीन कुमार, ब्रजेश कुमार आदि
उपस्थित थे.
