राजमहल : 1000 व 500 के नोट बंद होने के कारण आम जन जीवन प्रभावित हो गयी है. शनिवार को थाना क्षेत्र के सुतीयारपाड़ा से आये मृत शव का दाह संस्कार के लिए छोटा नोट नहीं रहने के कारण लगभग दो घंटे विलंब हुआ.
मृतक दस्तावेज नविस खुदीराम मंडल के पार्थिव शरीर का दाह संस्कार के लिए परिजन व ग्रामीण राजमहल स्थित श्मशान घाट पहुंचे. शव के साथ आये परिजन व ग्रामीण संजय कुमार राय, संजय मंडल, पुरेद्र महतो, जितेंद्र प्रमाणिक, अरुण कुमार राय, ध्रुव मंंडल सहित अन्य ने बताया की छोटा नोट नहीं रहने के कारण शव का दाह संस्कार के लिए लकड़ी तक नहीं मिला. निबंधन कार्यालय के कर्मचारी व शहर वासी श्याम सुंदर झा, अर्जुन राम, रतन बर्मन सहित अन्य के सहयोग से लगभग दो घंटे बाद लकड़ी सहित अन्य समाग्री उपलब्ध कराने के उपरांत ही दाह संस्कार संभव हुआ.
जानकारी देते परिजन व ग्रामीण.
एटीएम नहीं खुलने से उपभोक्ता परेशान
तालझारी. 500 व 1000 के नोट को जमा करने के लिए महाराजपुर स्टेट बैंक में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं बैंक का एटीएम नहीं खुला रहने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
