नोट बदलने व जमा करने के लिए बरहरवा के बैंकों में भी लगी रही भीड़

बरहेट : सरकार द्वारा 500 व 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के बाद लोग अब बैंकों की ओर अपने नोट जमा करने व बदलने के लिये पहुंच रहे हैं. गुरुवार को बरहरवा, बरहेट, कोटालपोखर, उधवा, मिर्जापुर सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित बैंकों के खुलते ही ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी. लोग […]

बरहेट : सरकार द्वारा 500 व 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के बाद लोग अब बैंकों की ओर अपने नोट जमा करने व बदलने के लिये पहुंच रहे हैं. गुरुवार को बरहरवा, बरहेट, कोटालपोखर, उधवा, मिर्जापुर सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित बैंकों के खुलते ही ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी. लोग घंटों लाइन में खड़े होकर अपने-अपने रुपये अपने खाते में जमा किया. इधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी पी मुरूगन के निर्देश पर बरहरवा, बरहेट, कोटालपोखर, रांगा, राधानगर थाना पुलिस सड़कों पर दिनभर गश्त करती नजर आयी. और बैंक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी शाखा प्रबंधक से जानकारी लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >