साहिबगंज : घटना के बाद आक्रोशित श्रद्धालुओं ने मिर्जाचौकी की ओर से आ रही यूनिमेट मशीन इंजन को ट्रैक पर लकड़ी रख रोक दिया. इसके बाद पथराव पर इंजन को क्षतिग्रस्त कर दिया. इंजन में सवार ड्राइवर व सहायक ड्राइवर गायब है. सूत्रों के अनुसार, इंजन के ड्राइवर के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की. इसके बाद दोनों भाग गये.
वहीं रेलवे के अधिकारीगण ड्राइवर के नहीं आने की बात कह रहे हैं. ट्रैक पर इंजन खड़ी है. मुआवजा की मांग पर दोपहर तीन बजे से देर शाम सात बजे तक ट्रैक जाम रहा. इस कारण बरौनी पैसेंजर साहिबगंज में, डाउन बरौनी पीरपैंती में, जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर कहलगांव में, जमालपुर-मालदा इंटरसिटी घोघा में व वनांचल ट्रेन भागलपुर में खड़ी रही. इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पडा.
