महेशपुर में नाला के समीप मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

महेशपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनाथपुर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम स्थित सुनसान जगह पर नाला के समीप एक महिला का शव ग्रामीणों द्वारा देखे जाने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. महिला का शव मिलने की खबर मिलते ही थाना प्रभारी विमल कुमार सिंह, पुअनि महावीर उरांव, सअनि […]

महेशपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनाथपुर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम स्थित सुनसान जगह पर नाला के समीप एक महिला का शव ग्रामीणों द्वारा देखे जाने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. महिला का शव मिलने की खबर मिलते ही थाना प्रभारी विमल कुमार सिंह,

पुअनि महावीर उरांव, सअनि देवानंद कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे. रामनाथपुर गांव से दूर स्थित नाला के पास एक जंगली पेड़ से साड़ी में गले में फांसी लगाई हुई महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया. महिला के गले में साड़ी के एक छोर से फांसी का फंदा लगा हुआ था तथा दूसरा छोर जंगली पेड़ की डाली से बंधा हुआ देखा गया. मृतका के गर्दन के बाएं तरफ फांसी का निशान, नाक से झाग तथा कान व मुंह से खून निकला हुआ था.

महेशपुर में नाला के समीप…
मृतका की पहचान कदमपुर निवासी शिव कुमार राय की 22 वर्षीय पुत्री फुचनी देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु पाकुड़ भेज दिया है. वहीं घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय पाकुड़ नवनीत हेंब्रम महेशपुर थाना पहुंचे. वहीं मृतका के पिता शिव कुमार राय कदमपुर निवासी ने हत्या की आशंका जताते हुए थाना में मृतका के पति शिवा राय के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है. मृतका के पिता के बयान पर पुलिस ने भादवि की धारा 302, 211, 34 के तहत थाना कांड संख्या 152/16 दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
पति के खिलाफ थाना में हत्या का मामला दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >