नमामि गंगे परियोजना के तहत 78 गांवों में बैंकों की चल रही योजनाओं की समीक्ष की
साहिबगंज : राज्य के स्थापना दिवस 15 नवंबर तक जिले के सभी मनरेगा मजदूरों का सौ फीसदी बैंक खाता खोलना है. इसके साथ नमामि गंगे के तहत गंगा किनारे के सभी 78 गांवों को बैंक के सभी योजनाओं का लाभ 15 नवंबर से पहले देना है. क्योंकि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम कभी भी साहिबगंज हो सकता है. उक्त बातें सूबे के मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने गुरुवार को वीसी में कही.
उन्होंने जिले के मनरेगा मजदूरों का बैंक खाता व डीबीटी तथा नमामि गंगे परियोजना के तहत 78 गांवों में बैंकों की चल रही योजनाओं की समीक्ष की. उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम साहिबगंज कभी भी हो सकता है. इसके लिये हमें तैयार रहना है. प्रधानमंत्री जनधन योजना, पीएम बीमा योजना, पीएम आवास योजना, उद्योग धंधों के लिये ऋण, कृषि ऋण, व्यक्ति ऋण, समूह ऋण का वितरण अधिक से अधिक संख्या में करने का निर्देश दिया. इस वीसी में डीसी उमेश प्रसाद सिंह, डीडीसी राजकुमार, एलडीएम मोहन लाल शुक्ला
उपस्थित थे.
