हादसे में दो की मौत, एक गंभीर

बरहेट व राजमहल में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना पहली घटना बरहेट थाना क्षेत्र के पचकठिया गांव के समीप हुई बरहेट में वाहन के समीप पशु आने से चालक का संतुलन बिगड़ा दूसरी घटना साहिबगंज-राजमहल एनएच 80 पथ पर हुई एनएच पर सब्जी लदा टेंपो पलटने से महिला व्यापारी की गयी जान बरहेट/राजमहल : दो अलग-अलग […]

बरहेट व राजमहल में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना

पहली घटना बरहेट थाना क्षेत्र के पचकठिया गांव के समीप हुई
बरहेट में वाहन के समीप पशु आने से चालक का संतुलन बिगड़ा
दूसरी घटना साहिबगंज-राजमहल एनएच 80 पथ पर हुई
एनएच पर सब्जी लदा टेंपो पलटने से महिला व्यापारी की गयी जान
बरहेट/राजमहल : दो अलग-अलग हादसे में मंगलवार को दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पहली घटना मंगलवार को बरहेट थाना क्षेत्र के पचकठिया गांव के समीप हुई. जहां ऑटो दुर्घटना में एक 45 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बरहेट की ओर से एक बिना नंबर का ऑटो यात्रियों को लेकर बरहरवा की ओर जा रहा था. इसी दौरान इमलीगाछी व घटियारी के बीच एक भैंस सड़क पार कर रही थी. जिससे ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया व भैंस से जा टकराया. ऑटो में सवार बरहेट थाना क्षेत्र के पचकठिया निवासी अशोक दा (45 वर्ष) ऑटो के नीचे दब गये.
ग्रामीणों की मदद से अशोक को इलाज के लिए चंद्रगोड़ा मिशन अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया. मृतक के परिजन व पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये साहिबगंज भेज दिया है. प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी. वहीं दूसरी घटना राजमहल एनएच 80 पर नौगच्छी के समीप हुई. जिसमें सब्जी लदा टेंपो पलटने से एक महिला व्यापारी की
हादसे में दो…
मौके पर ही मौत हो गयी. साथ ही एक अन्य घायल महिला की स्थिती गंभीर है. जानकारी के अनुसार महिला व्यापारी टेंपो में राजमहल से सब्जी लादकर मंगलहाट लेकर जा रही थी. इसी क्रम में वाहन चालक ने संतुलन खो दिया. इसके कारण टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मृत महिला डुमरी निवासी सुकुन देवी बतायी जाती है.
वहीं मलाही टोला निवासी घायल महिला फुलवंती देवी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया. जहां इलाज कर रहे चिकित्सकों ने स्थिती को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया. वहीं टेंपो चालक मौके से वाहन के साथ फरार हो गया. घटना के बाद से ही राजमहल थाना पुलिस छापेमारी में जुटी है. हालांकि घटना के चार घंटे बीत जाने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक ऑटो बरामद नहीं हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >