रन फॉर यूनिटी में दौड़ा साहिबगंज

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर लिया गया एकता व अखंड का संकल्प सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सोमवार को रन फॉर यूनिटी में साहिबगंज वासियों ने दौड़ लगाया. यह कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस पर किया गया था. दौड़ को रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट मैदान से […]

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर लिया गया एकता व अखंड का संकल्प

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सोमवार को रन फॉर यूनिटी में साहिबगंज वासियों ने दौड़ लगाया. यह कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस पर किया गया था. दौड़ को रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट मैदान से उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह, विधायक अनंत कुमार ओझा व एसपी पी मुरूगन ने हरा झंडा दिखाकर रवाना किया.
साहिबगंज : रन फॉर यूनिटि के तहत साहिबगंज में आयौजित दौड़ में शामिल लोग जेएन राय रोड, गुड बाजार, एलसी रोड, सब्जी मंडी होते हुए वासप पटेल चौक तक पहुंची. इसमें शिक्षक योगेश प्रसाद के नेतृत्व में डे बोर्डिंग के छात्र-छात्राएं, लीडर उमाशंकर की अगुआई में स्काउट के बच्चे, शिक्षक डॉ रंजीत के नेतृत्व में एनएसएस व साहिबगंज कॉलेज के छात्रावास के छात्र-छात्राएं, अवधेश के नेतृत्व में एनसीसी के छात्र, सुनील शर्मा की अगुआई में जिला सफाई संघ के सदस्य,
सुबोध राउत के नेतृत्व में गंगा सेवा समिति के सदस्य, डीइओ सतीश चंद्र सिकु के नेतृत्व में संत जेवियर्स स्कूल हिंदी माध्यम के बच्चे के अलावा कई समाजिक संगठन व कई पार्टी के कार्यकर्ता दौड़ में शामिल हुये.
लौह पुरुष की जयंती पर निकली एकता रैली
तालझारी . लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर तालझारी प्रखंड परिसर से एकता रैली निकाली गयी. इसकी अगुआइ धीरज प्रकाश ने की. रैली प्रखंड कॉलोनी, बेलदाचक सहित अन्य जगहों का भ्रमण किया. मौके पर महेश राम, रविशंकर राम, रुद्र नारायण दास सहित अन्य मौजूद थे.
देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए योगदान देने की अपील
साहिबगंज में रन फॉर युनिटी के दौरान पटेल की प्रतिमा के पास जमा लोग.
पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
रन फॉर यूनिटी पटेल चौक पहुंची. यहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर डीसी, विधायक, एसपी व अन्य ने माल्यार्पण किया. इस रैली से प्रशासन ने पूरे देश को एकता की सूत्र में बंधने की कोशिश है. इस अवसर पर डीडीसी राजकुमार, डीएसइ जयगोविंद सिंह, डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा, प्रमोद कुमार पांडेय, विनोद कुमार यादव, अनवर अली, चेतन भरतिया, संजय दीवान, अनंत सिन्हा, सुनील यादव आदि थे.
उधवा. प्रखंड मुख्यालय स्थित एसजीएसवाइ सभागार में सोमवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती मनायी गयी. इसमें लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. लोगों ने राष्ट्रीय एकता के लिये दौड़ लगायी. मौके पर सीओ यामुन रविदास, प्रमुख बसंती हांसदा, बीपीओ अभिषेक आनंद, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विक्रम सरकार, महिला पर्यवेक्षिका मंजुश्री सिंह, अमृता ठाकुर, उपप्रमुख जियाउल शेख, सुनील प्रमाणिक, बच्चु मंडल, सेविका उषा देवी, रेहाना प्रवीण, रौशनारा खातून सहित अन्य उपस्थित थे.
मंडरो . लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सोमवार को मंडरो बीडीओ हरिवंश पंडित के नेतृत्व में उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्जाचौंकी से कौमी एक्ता रैली निकाला गया. इस दौरान रैली उच्च विद्यालय से निकल कर मिर्जाचौकी बाजार रेलवे फाटक हाते हुये चेकनाका तक भ्रमण किया.
इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रासर पदाधिकारी सर्किल मरांडी, थाना प्रभारी ब्रहमदेव चौधरी, मुखिया ललिता देवी, एहसान अहमद, सनाउल्ला अंसारी, पंकज साह, भिखारी साह, बालेश्वर भगत सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >