बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के महाराजपुर पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने बीडीओ सदानंद महतो से मतदाता सूची में उपमुखिया व पंचायत सचिव द्वारा गड़बड़ी करने की शिकायत की है. शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि जिनके नाम का हेर-फेर किया गया है उसने संसोधन को लेकर आवेदन भी दिया था. किंतु उपमुखिया ने आवेदन नहीं लिया. साथ ही पंचायत में पीसीसी व कुछ अन्य योजनाओं में अनियमितता बरती गयी है जिसकी जांच होनी चाहिए. आवेदन में तस्लीम अंसारी, मो मसुद, रबिउल, सलमा खातून, जगन्नाथ दे सहित अन्य ग्रामीणों का हस्ताक्षर है.
मतदाता सूची में गड़बड़ी करने की शिकायत
बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के महाराजपुर पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने बीडीओ सदानंद महतो से मतदाता सूची में उपमुखिया व पंचायत सचिव द्वारा गड़बड़ी करने की शिकायत की है. शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि जिनके नाम का हेर-फेर किया गया है उसने संसोधन को लेकर आवेदन भी दिया था. किंतु उपमुखिया ने आवेदन […]
