स्वास्थ्य टीम आज जायेगी कोटालपोखर

बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के डेंगू प्रभावित गांव कोटालपोखर में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर लोगों का रक्त सैंपल लिया जायेगा. यह जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केके सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि कोटालपोखर में डेंगू के तीन मरीज सामने आये हैं. उसका इलाज पटना में चल रहा है. एक मरीज पटना […]

बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के डेंगू प्रभावित गांव कोटालपोखर में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर लोगों का रक्त सैंपल लिया जायेगा. यह जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केके सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि कोटालपोखर में डेंगू के तीन मरीज सामने आये हैं. उसका इलाज पटना में चल रहा है. एक मरीज पटना से इलाज कराकर वापस लौटा है. उन्होंने कहा कि डेंगू का लार्वा सबसे अधिक टायर में जमा पानी से पनपता है. इसलिए जहां भी टायर में पानी जमा है उसे लोग साफ करवा लें.

केंदुआ में हुई फॉगिंग : पतना . डेंगू प्रभावित गांव केंदुआ में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा फॉगिंग किया गया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को डेंगू के लक्षण व इससे बचाव की जानकारी भी दी. मौके पर आरडीडी डॉ एग्नेश एक्का, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ विजय हांसदा, डॉ सतीश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >