मुंबई पुलिस का राजमहल में छापा, एक गिरफ्तार

राजमहल : मुंबई के पाईधुनी थाना पुलिस ने रविवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के नारायणपुर हाजी मकसूद टोला में छापेमारी कर मो आजाद अली नामक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. उसे राजमहल न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आजाद […]

राजमहल : मुंबई के पाईधुनी थाना पुलिस ने रविवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के नारायणपुर हाजी मकसूद टोला में छापेमारी कर मो आजाद अली नामक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. उसे राजमहल न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आजाद अली पर कुछ माह पूर्व पाईधुनी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने का आराेप है. इसको लेकर दर्ज थाना कांड संख्या 69/16 के तहत पुलिस इंस्पेक्टर सुनील पवार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अपहृत नाबालिग लड़की को मुंबई पुलिस ने बिहार प्रांत के पटना से बरामद किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >