मोबाइल शॉप से 60 लाख की चोरी मामले में संदिग्ध से पूछताछ

राधानगर थाना क्षेत्र में आरोपी की तलाश में पहुंची उत्तर प्रदेश की पुलिस

उधवा

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के एक मोबाइल दुकान से लगभग 60 लाख की चोरी का तार साहिबगंज से लिंक होने पर यूपी पुलिस आरोपी की तलाश में राधानगर पहुंची. सूत्रों के अनुसार यूपी पुलिस की सात सदस्यीय टीम सोमवार को आरोपी की तलाश में राधानगर पहुंची. पुलिस सूत्रों के अनुसार विगत दिनों उत्तर प्रदेश राज्य के मऊ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित एक होलसेल मोबाइल दुकान में शटर कटर गिरोह करोड़ों रुपए की सैकड़ों महंगे फोन चोरी कर फरार हो गया. यूपी पुलिस मामले का कांड दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी. यूपी पुलिस ने तकनीकी यंत्र का उपयोग कर अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी की तलाश में साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र पहुंची. सूत्रों की मानें तो इस कांड का मास्टरमाइंड राधानगर थाना क्षेत्र का ही है. इस पर यूपी पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एक टीम गठित कर सोमवार को राधानगर पहुंची. आरोपी की लिंक के आधार पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के पियारपुर, अमानत, प्राणपुर सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रही है. छापेमारी के दौरान बुधवार को एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >