रेलवे की सकरीगली में 147 एकड़ भूमि कराई जा रही खाली, बनेंगे मार्शलिंग यार्ड

रेल प्रशासन ने दूसरे दिन भी चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

साहिबगंज

रेलवे प्रशासन ने मालदा रेल मंडल अंतर्गत सकरी गली रेलवे स्टेशन क्षेत्र में दूसरे दिन भी अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया. रेलवे और जिला पुलिस रेलवे के करीब 147 एकड़ भूमि खाली करा रहा है. अभियान का नेतृत्व रेलवे के सहायक अभियंता वेदव्यास शरण कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, पूर्व में रेलवे ने यहां 192 क्वार्टरों का निर्माण कराया गया था, जो वर्षों से परित्यक्त पड़े थे. स्थानीय लोगों द्वारा इन बंद पड़े क्वार्टरों और रेलवे भूमि पर कब्जा कर निजी उपयोग किया जा रहा था. रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर अतिक्रमण हटाते हुए कई अवैध कब्जाधारियों को हटाया गया. पोकलेन से क्वार्टरों को ध्वस्त किया गया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सकरी गली में अब नया मार्शलिंग यार्ड बनाया जायेगा, जहां से पत्थर सहित अन्य माल की ढुलाई की जायेगी. प्रस्तावित यार्ड 42 बोगी क्षमता का होगा, जहां से बड़े स्तर पर माल की लोडिंग और धुलाई की व्यवस्था की जायेगी. बताया जा रहा है कि पूर्व में यह मार्शलिंग यार्ड महाराजपुर में संचालित था, जिसे बंद कर अब सकरी गली में स्थानांतरित किया जा रहा है. रेलवे के सहायक अभियंता ने बताया कि मालदा रेल मंडल कार्यालय के निर्देशानुसार रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर मार्शलिंग यार्ड निर्माण किया जाना है, जिसके लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है. आरपीएफ निरीक्षक गुलाम सरवर ने कहा कि रेलवे की अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा. अभियान के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल सहित रेलवे के कई कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >