शटर तोड़ मोबाइल सहित हजारों की सामग्री चोरी

क्राइम. राजमहल के बेलदारचक स्थित दुकान को बनाया निशाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी तालझारी : राजमहल थाना क्षेत्र के बेलदारचक स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से अज्ञात चोरों ने शटर काट कर हजारों के मोबाइल सहित अन्य सामग्री लेकर फरार हो गये. दुकानदार मो नदीम ने बताया कि रविवार रात्रि दुकान बंद कर वो […]

क्राइम. राजमहल के बेलदारचक स्थित दुकान को बनाया निशाना
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
तालझारी : राजमहल थाना क्षेत्र के बेलदारचक स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से अज्ञात चोरों ने शटर काट कर हजारों के मोबाइल सहित अन्य सामग्री लेकर फरार हो गये. दुकानदार मो नदीम ने बताया कि रविवार रात्रि दुकान बंद कर वो अपने घर लालमाटी चला गया. रविवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर टूटा हुआ व दुकान से मोबाइल समेत अन्य सामग्री गायब पाया. सूचना मिलते ही थाना के एसआइ सुरेंद्र उरांव दुकान की जांच की. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि 15 दिन पूर्व भी चोरों ने शटर काटने की कोशिश की थी मगर सफलता नहीं मिली थी. मामले को लेकर राजमहल थाना पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >