जाकिर नाइक के समर्थन व विरोध से बरहरवा में तनाव, 200 गिरफ्तार
बरहरवा : इसलामिक स्कॉलर जाकिर नाइक के समर्थन में शनिवार को बरहरवा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस निकालने का अभाविप ने विरोध किया. इस मुद्दे पर दोनों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गये. इससे बरहरवा-पतना चौक पर स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. पुलिस प्रशासन ने तत्काल भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बरहरवा : इसलामिक स्कॉलर जाकिर नाइक के समर्थन में शनिवार को बरहरवा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस निकालने का अभाविप ने विरोध किया. इस मुद्दे पर दोनों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गये. इससे बरहरवा-पतना चौक पर स्थिति तनावपूर्ण हो गयी.
पुलिस प्रशासन ने तत्काल भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में किया. बताया जाता है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया राज्य कमेटी के आह्वान पर साहेबगंज इकाई की ओर से शनिवार को इसलामिक स्कॉलर डॉ जाकिर नाइक व एमआइएम के नेता सह सांसद मो असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मीडिया ट्रायल के विरोध में बरहरवा पतना चौक पर जुलूस निकाला गया.
प्रदेश सचिव अब्दुल वदुद व जिला सचिव हाफिज अब्दुस सलाम के नेतृत्व में करीब 200 पीएफआइ कार्यकर्ताओं ने रांगा थाना क्षेत्र के पतना हाट से जुलूस निकाला गया. उधर अभाविप के कार्यकर्ता पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया द्वारा निकाले गये जुलूस के विरोध में उतर आये. पीएफआइ के जुलूस के दौरान ही वे जमकर नारेबाजी करने लगे.
जाकिर नाइक के समर्थन…
और पतना चौक पर घंटों जमे रहे. दोनों ओर के विरोध को देख पूरे शहर में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. स्थिति तनावपूर्ण थी, लेकिन नियंत्रण में थी.
पीएफआइ के कार्यकर्ताआें ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
जुलूस के दौरान पीएफआइ के कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. ये जैसे ही पतना चौक पहुंचे, वहां पर पूर्व से मौजूद एसडीपीओ अनुदीप सिंह के नेतृत्व पुलिस ने पीएफआइ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और थाने ले गयी.
अभाविप कार्यकर्ताओं ने लगाये वंदे मातरम के नारे
इधर अभाविप कार्यकर्ताओं ने ओवैसी व डॉ जाकिर नाइक के विरोध में नारेबाजी किये. हाथ में तिरंगा लिये कार्यकर्ताओं ने पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया मुर्दाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम् आदि नारे लगाये. मौके पर मौजूद पतना बीडीओ मुकेश कुमार, राजमहल एसडीपीओ अनुदीप सिंह, इंस्पेक्टर कपिलदेव प्रसाद केसरी, रांगा थाना प्रभारी प्रदीप दास, कोटालपोखर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा ने आक्रोशित अभाविप कार्यकर्ताओं को समझा-बुझा कर शांत कराया.
पीआर बांड पर छोड़ा
एसडीपीओ अनुदीप सिंह ने बताया कि जुलूस में शामिल सभी लोगों को 151 के तहत हिरासत में लिया गया है. पीआर बांड पर सभी को थाना से छोड़ दिया गया. बताया जाता है कि पीएफआइ कार्यकर्ता अनुमंडल पदाधिकारी से न तो जुलूस निकालने का आदेश लिये थे और न ही जुलूस निकालने की सूचना पुलिस को दी थी.
ये थे माैजूद
जुलूस में पीएफआइ के राज्याध्यक्ष मौलवी हंजला शेख, अब्दुल सलाम, जनारूल हक, जुबैर शेख, मकबुल खान, मोदस्सर हुसैन, अख्तर आलम, नाजिम आलम, फिरोज आलम, जहांगीर शेख, हक साहब, फिरोज अहमद, सरफराज आलम, लोकमान अंसारी, अनारूल इस्लाम, रफीकुल इस्लाम, मुकमाल शेख, मजबुल अंसारी, हबीबुल शेख, मो मुकम्मल सहित अन्य मौजूद थे.
सुरक्षा व्यवस्था को लेकरपतना बीडीओ मुकेश कुमार, बरहरवा बीडीओ सदानंद महतो, इंस्पेक्टर कपिलदेव प्रसाद केसरी, बीसीओ हसीबुर रहमान, रांगा थाना प्रभारी प्रदीप दास, कोटालपोखर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा व राधानगर थाना पुलिस मौजूद थे.
बरहरवा में स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 200 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में, रिहा
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ बरहरवा-पतना चौक
पीएफआइ के कार्यकर्ताओं ने बरहरवा में जाकिर नाइक के समर्थन में निकाला जुलूस
अभाविप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीएफआइ का किया विरोध
जुलूस के िवरोध में अभाविप कार्यकर्ताओं ने लगाये वंदे मातरम के नारे.
अभाविप व पीएफआइ के कार्यकर्ता आमने-सामने पुलिस छावनी में तब्दील हुआ बरहरवा-पतना चौक
लोग शांति बनाये रखें : एसपी
लोग शांति बनाये रखें. कानून अपने हाथ में न लें. कानून का उल्लंघन करने वाले से पुलिस सख्ती से निबटेगी.