पुलिस चौकसी . पॉपुलर फ्रंट आॅफ इंडिया द्वारा निकाले गये जुलूस व उनके विरोध में अभाविप की नारेबाजी के बाद
बरहरवा : पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं द्वारा बरहरवा पतना चौक में निकाले गये जुलूस को लेकर बरहरवा व रांगा थाना क्षेत्र में प्रशासन सुबह से ही चौकस रही. पीएफआइ कार्यकर्ता पाकुड़, गुमानी, केंदुआ, विशनपुर, रांगा, बरहरवा सहित अन्य जगहों से ऑटो द्वारा पतना हाट पहुंचा. जहां पर कार्यकर्ता बैनर व पोस्टर हाथों में लेकर एकजुट हुए. संगठन का झंडा लेकर कार्यकर्ता पतना चौक की ओर आगे बढ़े. इस्लामिक स्कॉलर डॉ जाकिर नाइक व एमआइएम लीडर सह सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मीडिया ट्रायल एवं उनको बदनाम करना बंद करो. प्रदेश अध्यक्ष अंजला शेख ने कहा कि बीजेपी के कुछ नेताओं द्वारा आपत्तिजनक भाषण देकर देश में माहौल को खराब किया जा रहा है.
