शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही मरीजों कीसंख्या
साहिबगंज : बदलते मौसम की वजह से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों टायफाइड का प्रकोप बढ़ गया है. जानकारी के अनुसार जिला सदर अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले 10 मरीजों में 6-7 मरीज टायफाइड पीड़ित मिल रहे हैं.
हालांकि जिला सदर अस्पताल में अगर टायफाइड पीड़ित मरीज भर्ती रह कर इलाज कराते हैं तो उसे सूई जिला अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है.
वहीं संबंध मेें डॉ डीएन सिंह ने कहा कि टायफाइड से बचने के लिये लोग पानी उबाल कर पीएं, पानी डीप बोरिंग या फिल्टर का ही पीयें. बासी भोजन से पहरेज करें और बुखार व बदन दर्द होने पर चिकित्सक से संपर्क करें. वही डीएस डॉ सुरेश प्रसाद ने कहा कि टायफाइड का एंटीबाटिक गोली छोड़ कर सभी दवा उपलब्ध है.
