साइबर अपराधी ने उड़ाये दो हजार रुपये

मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के इसाद अंसारी से साइबर ठगी का शिकार हो गया. उसे अपराधी अपराधियों ने बैंक स्टॉफ बन कर एटीएम नंबर लेकर दो हजार रुपये बैंक अकाउंट से उड़ा लिये. इस घटना की सूचना इसाद ने मिर्जाचौकी थाना को दी है. आवेदन में उल्लेख किया है कि मोबाइल नंबर 8051188415 से […]

मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के इसाद अंसारी से साइबर ठगी का शिकार हो गया. उसे अपराधी अपराधियों ने बैंक स्टॉफ बन कर एटीएम नंबर लेकर दो हजार रुपये बैंक अकाउंट से उड़ा लिये. इस घटना की सूचना इसाद ने मिर्जाचौकी थाना को दी है. आवेदन में उल्लेख किया है कि मोबाइल नंबर 8051188415 से उसके मोबाइल बार बार फोन आया.

सामने वाला अपने का बैंक कर्मी बता कर एटीएम नंबर मांग रहा था. नहीं देने पर एटीएम बंद हो जाने की जानकारी दी. इसके बाद इसाद ने अपना एटीएम नंबर सामने वाले को बता दिया. नंबर देने के थोड़ी देर बाद इसाद के बैंक आकउंट से दो हाजर रुपये उड़ा लिया गया. इससे पहले साइबर अपराधियों ने हुकुमचंद महतो का 75 हजार व 40 हजार रुपये व हीरू राय का 50 हजार रुपये उड़ा चुके हैं.

साइबर अपराध मामले में प्राथमिकी दर्ज: साहिबगंज . नगर थाना में बुधवार को साइबर अपराध का एक मामला चौक बाजार निवासी सरला शर्मा ने दर्ज कराया था. इस मामले को प्रभारी थाना प्रभारी गीता सिंह ने गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है. कांड संख्या 65/16 है. उन्होंने बताया कि मामले को लेकर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >