तीनपहाड़ : राजमहल प्रखंड क्षेत्र के तीन पहाड़ में ट्रांसफारमर जल जाने से 124 घरों में अंधेरा छाया हुआ है. 12 अप्रैल को तीन पहाड़ बैंक मोड़ के समीप 200 केवी का ट्रांसफारमर जला पड़ा है. गरमी में लोगों को काफी परेशान हैं.
विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से कारण विद्युत विभाग के रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है. गोशिया जामा मसजिद के समीप शनिवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मो मजीबुल्लाह ने किया. समाज सेवी सैयद अरशर नशर ने बताया कि सोमवार को एक शिष्टमंडल विद्युत विभाग तीन दिनों के अंदर ट्रांसफारमर उपलब्ध नहीं कराया गया तो ग्रामीण चरणबद्ध आंदोलन करेंगे.
क्या कहते हैं ग्रामीण : ग्रामीण मुर्शीद राजा, शमीमुल हक, शाहिद रिजवी, मो रियाज अंसारी, नीरज काशी, शंभु भगत, मो तनवीर, मो शमीम, मो इम्तियाज, जहांगीर अंसारी, मो अशफाक, औरंगजेब अंसारी, मो हाशीम, मो एकबाल ने बताया कि ट्रांसफारमर जलने की जानकारी विद्युत विभाग के अधिकारियों को देने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
