नप की टीम ने पांच वार्डों में की 72 हजार रुपये की वसूली

साहिबगंज में होल्डिंग टैक्स वसूली अभियान जारी

साहिबगंज. नगर परिषद की ओर से लगातार दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस बल और मजिस्ट्रेट के सहयोग से वार्ड नंबर 12, 13, 14, 22 और 23 में होल्डिंग टैक्स की वसूली की गयी. इन वार्डों में जिन बकाया दाताओं के पास अब तक कर का भुगतान नहीं हुआ था, उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि अपना होल्डिंग टैक्स 24 घंटे के भीतर जमा करें. ऐसा न करने पर झारखंड नगर पालिका अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. नगर परिषद ने आम नागरिकों को भी इस बाबत जागरूक किया कि जिनका होल्डिंग टैक्स बकाया है, वे इसे 31 मार्च 2026 से पहले जमा कर दें. समय पर भुगतान न करने पर होल्डिंग टैक्स पर 12% अधिक ब्याज लागू होगा. मौके पर रेवेन्यू ऑफिसर अमरजीत सिंह, सौरभ कुमार, सोनू कुमार यादव, राकेश रंजन, एरिया मैनेजर सौरभ कुमार (टीम लीडर) और टीम सदस्य रविकांत पासवान, नीरज पासवान, विनोद मंडल, तापस कुमार दास एवं विकास कुमार साह मौजूद थे. नगर परिषद का यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि सभी बकाया कर वसूला जा सके और शहर में कर भुगतान की संस्कृति को बढ़ावा मिले.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >