?????? ? ???? ?? ???? ???? ??? ???-??? ????? ????

मारपीट व धमकी को लेकर थाना में अलग-अलग मामला दर्ज प्रतिनिधि, हिरणपुर धमकी व मारपीट मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी थाना में दर्ज की गयी है. प्रथम पक्ष के थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी अब्दुल गणी मोमिन के बयान पर थाना कांड संख्या 135/15 दर्ज किया गया है. उन्होंने शिकायत में किया है कि […]

मारपीट व धमकी को लेकर थाना में अलग-अलग मामला दर्ज प्रतिनिधि, हिरणपुर धमकी व मारपीट मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी थाना में दर्ज की गयी है. प्रथम पक्ष के थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी अब्दुल गणी मोमिन के बयान पर थाना कांड संख्या 135/15 दर्ज किया गया है. उन्होंने शिकायत में किया है कि गांव के अमीर हुसैन उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए बम से उड़ा देने की धमकी दी. उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. वहीं दूसरे पक्ष के उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोहनपुर के सहयोगी शिक्षक अमीर हुसैन की शिकायत पर थाना कांड संख्या 136/15 दर्ज किया गया है. बताया कि गांव के रहीम अंसारी, रफीक अंसारी, गणी मोमिन, नसीम अंसारी, रकीब अंसारी तथा रामपुर निवासी जमीर अंसारी बुधवार को विद्यालय पहुंचे और मारपीट की. इसके बाद जान से मारने की धमकी दी है. पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >