बंदूक के कुंदे से मारकर पति-पत्नी को किया घायल, भर्ती

जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चानन की घटना.

प्रतिनिधि, साहिबगंज जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चानन निवासी स्वर्गीय रघुनाथ मंडल के 55 वर्षीय पुत्र जगधर मंडल और जगधर मंडल के 50 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी को बंदूक के कुंदे से मारपीट कर घायल कर दिया गया. परिजन सदर अस्पताल लेकर गये, जहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ मुकेश कुमार ने इलाज किया. घायल जगधर मंडल ने कहा कि सोमवार की शाम को बिना किसी बात के मेरे बेटे के पास आकर अजय मंडल, बबुआ, और अमरदीप मंडल ने विवाद शुरू कर दिया. बीच-बचाव करने गया बंदूक के कुंदे से मार कर पत्नी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि जगधर मंडल को शरीर पर कई चोट के निशान हैं, उसकी पत्नी पुतुल देवी को सर में चोट लगी है. ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है. घायल जगधर मंडल ने कहा कि हम लोग जिरवाबाड़ी थाने पहुंचे, जहां इलाज कराने के बाद पुलिस ने बयान लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

SUNIL THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >