जमीन अधिग्रहण के कार्य में तेजी लायें: मुख्य सचिव

साहिबगंज : गंगा पुल निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के कार्य में तेजी लायें. यह बातें मुख्य सचिव राजीव गौवा ने बुधवार को देर शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये डीसी उमेश प्रसाद सिंह से कही. उन्होंने कहा कि मंडरो प्रखंड के दो मौजा व सदर प्रखंड के चार मौजा के जमीन का अधिग्रहण करना है. […]

साहिबगंज : गंगा पुल निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के कार्य में तेजी लायें. यह बातें मुख्य सचिव राजीव गौवा ने बुधवार को देर शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये डीसी उमेश प्रसाद सिंह से कही. उन्होंने कहा कि मंडरो प्रखंड के दो मौजा व सदर प्रखंड के चार मौजा के जमीन का अधिग्रहण करना है.
डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि छह मौजा में जमीन अधिग्रहण के लिए थ्री डी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. सरकार प्रथम फेज में 27 करोड़ रुपये दे. जिससे की जमीन अधिग्रहण का मुआवजा दिया जा सके. मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी विनय मिश्रा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >