???????? ???? ?? ???-??? ??? ?????? ?????????

दुर्घटना होने से बाल-बाल बची वनांचल एक्सप्रेस – रेलवे ट्रैक में आया दरार- मरम्मत के बाद सुबह 6:10 बजे साहिबगंज पहुंची ट्रेन- लूप लाइन की सभी ट्रेने कई घंटे विलंब से चलीप्रतिनिधि, साहिबगंजमालदा डिवीजन के तीनहपहाड़-साहिबगंज रेलखंड के महाराजपुर स्टेशन के समीप बुधवार की अहले सुबह 3:54 बजे 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस दुर्घटना होने से […]

दुर्घटना होने से बाल-बाल बची वनांचल एक्सप्रेस – रेलवे ट्रैक में आया दरार- मरम्मत के बाद सुबह 6:10 बजे साहिबगंज पहुंची ट्रेन- लूप लाइन की सभी ट्रेने कई घंटे विलंब से चलीप्रतिनिधि, साहिबगंजमालदा डिवीजन के तीनहपहाड़-साहिबगंज रेलखंड के महाराजपुर स्टेशन के समीप बुधवार की अहले सुबह 3:54 बजे 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गयी. रेलवे सूत्रों के अनुसार, अप से आ रही वनांचल एक्सप्रेस महाराजपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही पहुंची, स्टेशन प्रबंधक को गेटमैन ने सूचना दी कि आगे स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक क्रैक कर गया है. सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने ट्रेन को खड़ी कर दी. साहिबगंज से पटरी ठीक करने के लिए रेलवे कर्मी व पदाधिकारी पहुंचे. ठीक करने के बाद सुबह 6:10 बजे साहिबगंज स्टेशन पर पहुंची. जिसके कारण इस रेलखंड में चलने वाले लूप लाइन की सभी ट्रेने कई घंटे विलंब से चली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >