???::: ????? ???????? ?? ???? 12 ???? ?? ??????? ??????? ?????

ओके::: ग्रिड मेंटनेंस को लेकर 12 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित संवाददाता, साहिबगंज साहिबगंज जिला मुख्यालय के बेतौना पहाड़ स्थित विद्युत ग्रिड मेंटनेंस को लेकर बुधवार को दिन भर विद्युत आपूर्ति बाधित रही. जेई ग्यासुद्दीन ने बताया कि सर्द मौसम में ट्रिप की संभावना को देखते हुए विभाग की ओर से मेंटनेंस का कार्य किया […]

ओके::: ग्रिड मेंटनेंस को लेकर 12 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित संवाददाता, साहिबगंज साहिबगंज जिला मुख्यालय के बेतौना पहाड़ स्थित विद्युत ग्रिड मेंटनेंस को लेकर बुधवार को दिन भर विद्युत आपूर्ति बाधित रही. जेई ग्यासुद्दीन ने बताया कि सर्द मौसम में ट्रिप की संभावना को देखते हुए विभाग की ओर से मेंटनेंस का कार्य किया गया है. इधर उपभोक्ता सुबीर सरकार, अजय कुमार, नरेश राय का कहना है कि विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के पहले विभाग की ओर से माइकिंग व अखबारों में सूचना दी जाती है लेकिन ऐसा नहीं किया गया. कई लोग पानी टंकी में नहीं चढ़ाये जिससे विद्युत उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >