???? ::: ????? ????? ?? ??? ????? ??? ?? ?? ?????

ओेके ::: क्रशर मालिक से लूट मामले में दो को पकड़ा करीमुल इस्लाम से करीब 20 हजार रुपये की हुई थी लूटहिरणपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत तारजोला-सापाराम मोड़ के समीप बीते दिन हुई लूट मामले में हिरणपुर पुलिस ने दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है. विदित हो कि बीते 9 नवंबर […]

ओेके ::: क्रशर मालिक से लूट मामले में दो को पकड़ा करीमुल इस्लाम से करीब 20 हजार रुपये की हुई थी लूटहिरणपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत तारजोला-सापाराम मोड़ के समीप बीते दिन हुई लूट मामले में हिरणपुर पुलिस ने दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है. विदित हो कि बीते 9 नवंबर को हथियार का भय दिखा कर क्रशर के मालिक भवानीपुर निवासी करीमुल इस्लाम से करीब 20 हजार रुपये की लूट हुई थी. मामले में पुलिस तारजोला गांव के मदारिया हेम्ब्रम व रमेश हेम्ब्रम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कौशल थाना पहुंच कर हिरासत में लिए गये उक्त दोनों से गहन पूछताछ की. सूत्रों के अनुसार पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपित को पकड़ने के लिए छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >