जाली मतपत्र मामले में अज्ञात पर मामला दर्ज हाथकाठी पंचायत में मुखिया पद के लिए मतदान केंद्र संख्या 86 प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी, 88 व 91 उच्च विद्यालय हिरणपुर, 89 आंगनबाड़ी केंद्र हरिजन टोला व 90 आंगनबाड़ी केंद्र मुसलिम टोला की मतपेटी में मिला था जाली मतपत्र प्रतिनिधि, हिरणपुरत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मुखिया के मत की गिनती के दौरान जाली मतपत्र पाया गया था. इस मामले में थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मो जफर हसनात की लिखित शिकायत पर थाना में कांड संख्या 134/15 दर्ज किया गया है. इस मामले में अज्ञात काे अभियुक्त बनाया गया है. शिकायत में कहा गया है कि मतगणना के दौरान हाथकाठी पंचायत में मुखिया पद के लिए मतदान केंद्र संख्या 86 प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी, 88 व 91 उच्च विद्यालय हिरणपुर, 89 आंगनबाड़ी केंद्र हरिजन टोला व 90 आंगनबाड़ी केंद्र मुसलिम टोला की मतपेटी में जाली मतपत्र पाया गया है. इस मामले में षड्यंत्र, जालसाजी, दस्तावेजों के नकल आदि की धारा 465, 467, 468, 471, 420, 320 बी, 136 ई के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
???? ?????? ????? ??? ?????? ?? ????? ????
जाली मतपत्र मामले में अज्ञात पर मामला दर्ज हाथकाठी पंचायत में मुखिया पद के लिए मतदान केंद्र संख्या 86 प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी, 88 व 91 उच्च विद्यालय हिरणपुर, 89 आंगनबाड़ी केंद्र हरिजन टोला व 90 आंगनबाड़ी केंद्र मुसलिम टोला की मतपेटी में मिला था जाली मतपत्र प्रतिनिधि, हिरणपुरत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मुखिया के मत की […]
