??? :: ????? ?????? ????????? ????? ???// 24 ???? ?? ???? ?? ????? ?????? ????????

ओके :: कैलाश पासवान हत्याकांड मामले में// 24 घंटे के अंदर दो नामजद आरोपित गिरफ्तारडीएसपी ने जिरवाबाड़ी ओपी में प्रेस कांफ्रेंस कर डीएसपी ने दी जानकारीखगड़िया जिले के कजल बनगांव गांव से हुई गिरफ्तारीशेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारीसंपत्ति विवाद में 13 दिसंबर को हुई थी हत्याफोटो नं 15 एसबीजी 13 […]

ओके :: कैलाश पासवान हत्याकांड मामले में// 24 घंटे के अंदर दो नामजद आरोपित गिरफ्तारडीएसपी ने जिरवाबाड़ी ओपी में प्रेस कांफ्रेंस कर डीएसपी ने दी जानकारीखगड़िया जिले के कजल बनगांव गांव से हुई गिरफ्तारीशेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारीसंपत्ति विवाद में 13 दिसंबर को हुई थी हत्याफोटो नं 15 एसबीजी 13 हैं.कैप्सन: मंगलवार को प्रेस कांफ्रेस में गिरफतार आरोपी के साथ डीएसपी व थाना प्रभारी. नगर प्रतिनिधि, साहिबगंज शोभनपुर दियारा में 13 दिसंबर को संपत्ति विवाद में हुये कैलाश पासवान हत्या मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो नामजद आरोपित श्याम देव राय, मानदेव राय को गिफ्तार किया है. यह बातें सदर डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद ने मंगलवार को संध्या 4 बजे जिरवाबाड़ी ओपी परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारो से कही. उन्होंने कहा कि कैलाश के हत्या मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने मृतक कैलाश पासवान के पुत्र शंकर पासवान के बयान पर थाना कांड सं-333/15 भादवि की धारा 302/34 के मामला दर्ज कर मृतक के पुत्र किशन पासवान, बहू रूकमणी देवी, पुत्र किशन का साला श्यामदेव राय, मानदेव राय व शिवनारायण राय को प्राथमिकी आरोपित बनाया गया था. मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये किशन पासवान के ससुराल खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के कजल बनगांव से गिरफ्तार किया गया है. शेष तीन नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए मुफस्सिल थाना पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर सघन छापामारी कर रही हैं. डीएसपी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पुत्र, पुत्रवधू व पुत्र के दो साले के द्वारा कैलाश पासवान की हत्या की गई हैं. पुलिस हत्या में उपयोग किये गये लाठी डंडा को भी बरामद किया है. मौके पर मुफस्सिल थाना प्रभारी बी चतुर्वेदी, जिरवाबाड़ी ओपी थाना प्रभारी ऋषिकेशराय उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >