???? ????? ????, ????? ???? ?? ?? ?? ??? ??? ??????

अरुण हत्या कांड, महिला सहित दो से हो रही गहन पूछताछ – पांच दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ- अब तक 15 लोगों को लिया जा चुका है हिरासत में—————————–नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजव्यवसायी अरुण तमाखुवाला हत्या कांड के पांचवें दिन भी पुलिस हत्याकांड के उद्भेदन नहीं कर पायी. वहीं पुलिस ने हिरासत में लिए एक महिला […]

अरुण हत्या कांड, महिला सहित दो से हो रही गहन पूछताछ – पांच दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ- अब तक 15 लोगों को लिया जा चुका है हिरासत में—————————–नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजव्यवसायी अरुण तमाखुवाला हत्या कांड के पांचवें दिन भी पुलिस हत्याकांड के उद्भेदन नहीं कर पायी. वहीं पुलिस ने हिरासत में लिए एक महिला सहित सात लोगों में बबलू सिंह, गोपाल यादव, श्याम साह, चंदन यादव, को पीआर बांड पर छोड़ दिया. जबकि महिला, दिनेश यादव व भाजपा नेता सुनील यादव उर्फ टाइगर को पुलिस अपने हिरासत में रखकर हत्या कांड के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है. व्यवसायी अरूण तमाखुवाला हत्या कांड में पुलिस ने हत्या कांड के अनुसंधान के क्रम में शहर के 12 से 15 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. लेकिन पुलिस एक महिला सहित दो लोगों को अब भी हिरासत में रखा है और हत्याकांड से संबंधित सुराग पता करने में जुटी है. पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस गिरफ्तार महिला से हत्या कांड का रहस्य जानने का भरपूर प्रयास कर रही है. पुलिस महिला से ही सुराग की आस लगा बैठी है. अब देखना है कि क्या गिरफ्तार महिला व्यवसायी अरुण हत्याकांड का सुराग पुलिस को देती या नहीं.भाजपा का धरना स्थगितअरुण तमाखुवाला हत्याकांड में नगर थाना पुलिस द्वारा भाजपा नेता गोपाल यादव, सुनील यादव उर्फ टाइगर को गिरफ्तार करने मामले के विरोध में मंगलवार को भाजपा नगर कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन गांधी चौक पर करने का निर्णय लिया गया था. लेकिन मंगलवार को धरना देने के पूर्व दोपहर 12 बजे भाजपा के नगर अध्यक्ष सहित दो नेताओं द्वारा नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार के आवास पर जाकर भाजपा नेता को छोड़े जाने की बात की गयी. नेताओं ने बाहर निकलने के बाद गांधीचौक पर जमा भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि थाना प्रभारी से बात हुई है कि दोपहर दो बजे तक सुनील यादव को छोड़ दिया जायेगा. इसलिए धरना कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है. लेकिन सभी कार्यकर्ता थाने के आसपास ही रहेगें. धीरे-धीरे समय बीतता गया और नेता व कार्यकर्ता अपने-अपने घर की ओर चल पड़े. वहीं देर शाम तक भाजपा नेता व कार्यकर्ता नगर थाने व बाटा चौक पर भाजपा नेता सुनील यादव को छोड़े जाने का इंतजार करते दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >