?????? ? ???????? ?? ????? ????, ??? ?? ???

मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्ज, तीन को जेल 15 दिसंबरफोटो संख्या- 02 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- पुलिस हिरासत में गिरफतार अभियुक्तप्रतिनिधि, महेशपुरथाना क्षेत्र के बीरबांध गांव में सोमवार की रात कुछ लोगों द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर पीड़िता टिंकू देवी […]

मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्ज, तीन को जेल 15 दिसंबरफोटो संख्या- 02 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- पुलिस हिरासत में गिरफतार अभियुक्तप्रतिनिधि, महेशपुरथाना क्षेत्र के बीरबांध गांव में सोमवार की रात कुछ लोगों द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर पीड़िता टिंकू देवी नीरबांध ने महेशपुर थाना में गांव के ही मीठु साहा, विप्लव साहा, पथिक साहा, चंदन साहा, करूण भंडारी, शपन साहा सहित अन्य कई लोगों पर मामला दर्ज कराया है. पुलिस को दिये आवेदन में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि वार्ड सदस्य की जीत की खुशी में उपरोक्त लोगों द्वारा मेरे घर के सामने एक घंटे तक डीजे बजाया गया. मना करने पर उपरोक्त लोगों ने मेरे पति व मेरे साथ मारपीट व छेड़छाड़ किया तथा काफी गाली-गलौज भी की. जिसके बाद उपरोक्त लोगों द्वारा मुझे बिजली के खंभे में बांध दिया गया. जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. जिसके बाद थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़िता को बिजली के खंभे से मुक्त कराया. पीड़िता के बयान पर थाना में उपरोक्त लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 241/15 भादवि की धारा 147,149, 323,341,307,354, 504 के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं रात्रि में ही तीन लोगों मीठु साहा, विप्लव साहा, पथिक साहा को गिरफ्तार कर लिया है. जिसे मंगलवार को गिरफ्तार तीनों को जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >