नाराज छात्रों ने किया सड़क जाम

राजमहल-फरक्का मुख्य पथ पर घंटों लगा रहा जाम पूर्व मुखिया ने समझा बुझाकर जाम हटाया पतना : प्रखंड क्षेत्र के शर्मापुर मोड़ स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं का सब्र का बांध आखिरकार टूट गया. नाराज छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने राजमहल-फरक्का मुख्य पथ को घंटों जाम कर दिया. छात्र विद्यालय में तीन माह से मध्याह्न […]

राजमहल-फरक्का मुख्य पथ पर घंटों लगा रहा जाम
पूर्व मुखिया ने समझा बुझाकर जाम हटाया
पतना : प्रखंड क्षेत्र के शर्मापुर मोड़ स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं का सब्र का बांध आखिरकार टूट गया. नाराज छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने राजमहल-फरक्का मुख्य पथ को घंटों जाम कर दिया. छात्र विद्यालय में तीन माह से मध्याह्न भोजना योजना बंद होने से नाराज थे.
मौके पर ग्रामीण खुदु साहा, फुल कुमार साहा, पिंटू साहा, भुदेव साहा आदि का कहना है कि विद्यालय की पूर्व रसोइया सविता देवी को ग्रामसभा कर हटा देने के बावजूद वो कार्य करना चाह रही हैं. ग्रामीणों ने जयंती देवी व पिंकी देवी को रसोइया के लिए चयन किया था. सविता देवी भोजन बनाने में हमेशा बाधा उत्पन्न करती हैं. जिससे नाराज छात्र-छात्राओं ने सड़क जाम कर दिया.
उक्त विद्यालय में 62 बच्चे नामांकित है. मामले में पूर्व सेविका सविता देवी ने कहा कि वे पहले से कार्य करती आ रही हैं, ग्रामीण जबरदस्ती हटा रहे हैं. कहा कि ग्रामीण काम करने नहीं देते. पंचायत के पूर्व मुखिया चौकीदार हांसदा मामले की जानकारी मिलते ही विद्यालय पहुंचे और छात्र-छात्राओं को समझा-बुझाकर जाम को हटाया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपेंद्र साहा ने बताया कि डीएसइ कार्यालय से प्राप्त पत्र के आधार पर पूर्व सेविका को हटायागया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >