?????? ? ?????? ?????????? ???????

मतगणना व सिलिंग पर्यवेक्षक नियुक्त फोटो नं 11 एसबीजी 1 हैंकैप्सन: शुक्रवार को बैठक करते डीपीआरओ.संवाददाता, साहिबगंजसाहिबगंज व राजमहल में 13 दिसंबर से होने वाले मतगणना को देखते हुए डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने मतगणना केंद्र में मतगणना पर्यवेक्षक व सिलिंग पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गयी है. डीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को बैठक […]

मतगणना व सिलिंग पर्यवेक्षक नियुक्त फोटो नं 11 एसबीजी 1 हैंकैप्सन: शुक्रवार को बैठक करते डीपीआरओ.संवाददाता, साहिबगंजसाहिबगंज व राजमहल में 13 दिसंबर से होने वाले मतगणना को देखते हुए डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने मतगणना केंद्र में मतगणना पर्यवेक्षक व सिलिंग पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गयी है. डीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को बैठक कर कमेटी की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि साहिबगंज में 1 व राजमहल में 2 मतगणना केंद्र बनाये गये हैं. मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज महाविद्यालय में बोरियो, बरहेट, मंडरो व साहिबगंज प्रखंड की गिनती होगी. जिसका पर्यवेक्षक डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, राजमहल जेके उच्च विद्यालय जहां तालझारी, उधवा व राजमहल की मतगणना होगी, वहां पर पर्यवेक्षक डीडीसी प्रेमकांत झा, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय जहां पर पतना व बरहरवा प्रखंड की मतगणना होगी वहां पर आईटीडीए निदेशक शाहिद अख्तर को पर्यवेक्षक मनोनित किया गया है. मतपत्रों व निर्वाचन कागजातों की गणना के बाद सावधानी पूर्वक सीलबंध करने व सिलसिले वार सुरक्षित रखने को लेकर सिलिंग दल का गठन किया गया है. जेके उच्च विद्यालय राजमहल में सिलिंग पर्यवेक्षक आरइओ के कार्यपालक अभिंयता मोहन चौधरी, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के सिलिंग पर्यवेक्षक विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मुकेंद्र सिंह, साहिबगंज महाविद्यालय के लिए सिलिंग पर्यवेक्षक पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभिंयता सुशील कुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >