????? ??? ????? ?????? ????, ????? ?? ?? ??????

क्रशर में महिला श्रमिक घायल, एसडीओ से की शिकायत राजमहल 11 दिसंबरफोटो है2- पीड़िता के साथ एसडीओ से शिकायत करते मजदूर संघ के महामंत्री.प्रतिनिधि, राजमहलराजमहल प्रखंड क्षेत्र के तीनपहाड़ स्थित क्रशर में महिला श्रमिक का हाथ कट जाने से बुरी तरह घायल हो गयी. मामले को लेकर राजमहल खदान मजदूर संघ के महामंत्री ओमप्रकाश महतो […]

क्रशर में महिला श्रमिक घायल, एसडीओ से की शिकायत राजमहल 11 दिसंबरफोटो है2- पीड़िता के साथ एसडीओ से शिकायत करते मजदूर संघ के महामंत्री.प्रतिनिधि, राजमहलराजमहल प्रखंड क्षेत्र के तीनपहाड़ स्थित क्रशर में महिला श्रमिक का हाथ कट जाने से बुरी तरह घायल हो गयी. मामले को लेकर राजमहल खदान मजदूर संघ के महामंत्री ओमप्रकाश महतो व पीड़िता सुमित्रा बेवा अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार बेसरा से शुक्रवार को मिलकर शिकायत किया कि मेसर्स अंसार स्टोन वर्क्स के क्रशर मशीन में सुमित्रा बेवा कार्य करती थी. 21.11.2015 को कार्य के दौरान हाथ कट जाने के कारण बुरी तरह घायल हो गयी. क्रशर प्रबंधन द्वारा चिकित्सा नहीं कराया गया. साथ ही मजदूरी का भी भुगतान नहीं किया गया. मामले को लेकर एसडीओ संजीव कुमार बेसरा ने कहा कि शिकायत का आवेदन प्राप्त हुआ है. उचित मुआवजा दिलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >