???... ????? ?? ???? ???????? ? ?????? ??????? ?? ??? ????????

ओके… बीडीओ ने किया विद्यालय व जविप्र दुकानों का औचक निरीक्षण राजमहल 11 दिसंबरफोटो है1- दुकानों का निरीक्षण करते बीडीओप्रतिनिधि, तालझारी : प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनवितरण प्रणाली दुकान, विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में वृंदावन पंचायत के जनवितरण प्रणाली […]

ओके… बीडीओ ने किया विद्यालय व जविप्र दुकानों का औचक निरीक्षण राजमहल 11 दिसंबरफोटो है1- दुकानों का निरीक्षण करते बीडीओप्रतिनिधि, तालझारी : प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनवितरण प्रणाली दुकान, विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में वृंदावन पंचायत के जनवितरण प्रणाली दुकान के लाल हॉसदा, मैसा पहाड़िया व स्वयं सहायता समूह के दुकानों में खाद्यान का वितरण किया जा रहा था. वहीं प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में शिक्षक व बच्चों की उपस्थिति पायी गयी. कुछ विद्यालयों में बच्चे जमीन पर दरी बिछाकर पठन-पाठन करते पाये गये. श्री प्रकाश ने कहा कि चुनाव के उपरांत पंचायत से टेबुल-कुर्सी की खरीद की जाएगी. मौके पर कनीय अभियंता गंगाधर मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >