39 की जगह नौ स्कूलों के बच्चे ही पहुंचे

साहिबगंज : शहर के नमस्ते रोड स्थित राजस्थान इंटर विद्यालय में गुरुवार को शिक्षा विभाग द्वारा 43वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि विभाग द्वारा प्रदर्शनी में शामिल होने के लिये कुल 39 विद्यालयों को पत्र भेजा था लेकिन उनसे से मात्र नौ […]

साहिबगंज : शहर के नमस्ते रोड स्थित राजस्थान इंटर विद्यालय में गुरुवार को शिक्षा विभाग द्वारा 43वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि विभाग द्वारा प्रदर्शनी में शामिल होने के लिये कुल 39 विद्यालयों को पत्र भेजा था लेकिन उनसे से मात्र नौ स्कूलों के बच्चे ही पहुंचे.

प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा लाये गये प्रदर्शनी में चयन समिति के राजेश कुमार, प्रभात कुमार सिंह, मो आलम हुसैन व फारूख हुसैन ने बारिकी से देखने के बाद तीन मॉडल का चयन किया. मौके पर डीइओ भेलेरियन तिर्की, सहायक सुनील चंद्र साह, राजेश कुमार, प्रभात कुमार सिंह, मो आलम हुसैन, मो फारूख हुसैन सहित शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >