???? ?????????? ?? ???-??? ??? ???? ??????????

वरीय अधिकारियों की देख-रेख में होगा पुनर्मतदान पाकुड़. चुनाव को भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कराये जाने को लेकर बूथ संख्या 122 में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए वरीय प्रभारी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज व 124 में जिला परिवहन पदाधिकारी राम कुमार मंडल मौजूद रहेंगे. गश्ती दंडाधिकारी सह मत पेटिका संग्रह दल […]

वरीय अधिकारियों की देख-रेख में होगा पुनर्मतदान पाकुड़. चुनाव को भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कराये जाने को लेकर बूथ संख्या 122 में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए वरीय प्रभारी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज व 124 में जिला परिवहन पदाधिकारी राम कुमार मंडल मौजूद रहेंगे. गश्ती दंडाधिकारी सह मत पेटिका संग्रह दल में बूथ संख्या 122 में बीडीओ पाकुड़िया समीर अल्फ्रेड मुर्मू एवं बूथ संख्या 124 में अंचलाधिकारी महेशपुर अनुज बांडो मौजूद रहेंगे.किस मतदान कर्मी की लगी है ड्यूटीलिट्टीपाड़ा प्रखंड के बूथ संख्या 122 आंगनबाड़ी केंद्र डोहंडा में पीठासीन पदाधिकारी राम कुमार साह, पी1 रूप कुमार दास, पी2 मिथलेश कुमार, पी3 किष्टो राम टुडू एवं पी4 हरि किशोर पंडित रहेंगे. वहीं अमड़ापाड़ा प्रखंड के बूथ संख्या 124 उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिजुआ में पीठासीन पदाधिकारी मो नेसार अहमद, पी1 प्रमोद कुमार, पी2 ललित कुमार मंडल, पी3 नारद मंडल एवं पी4 अभिषेक कुमार सिंह रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >