साहिबगंज : कलाकुंज द्वारा लगायी गयी पांच दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का समापन सोमवार को हुआ. यहां अंतिम दिन प्रतिभावान कलाकार बच्चे को पुरस्कृत किया गया. इस प्रदर्शनी में कुल 200 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था. इनमें से 75 आदिम जनजाति के छात्र-छात्राएं थे.
बच्चों की प्रतिभा खूब सराहा गया. दर्शकों ने बच्चों की कला को एक मंच पर लाने तथा प्रदर्शित करने के इस प्रयास को भी काफी सराहा. सोमवार को सभी प्रतिभागियों को रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी मनोज चंद्र झा, स्थानीय कलाकार प्रकाश सिन्हा तथा नवोदय विद्यालय के कला शिक्षक उदय नाथ यादव ने सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रदर्शनी का समापन किया.
कार्यक्रम में कलाकुंज के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, प्राचार्य अनिता कुमारी, शिक्षक हेमंत पंडित, जाफर अली अंसारी, रूपा दास, श्रवण कुमार, भोला प्रसाद, प्रशांत भारती, वरिष्ठ विद्यार्थी अन्नपूर्णा कुमारी, ममता कुमारी, जूली कुमारी, मुरारी कुमार, प्रीति कुमारी, सुधांशु कुमार, जितु कुमार, शुभम कुमार, दीपा दास सहित अन्य ने सहयोग दिया. वहीं कला कुंज परिसर में लगी प्रदर्शनी को देखने के लिए स्थानीय नागरिकों के साथ साथ गोड्डा, पाकुड़, राजमहल सहित बरहेट के लगभग सात हजार लोग पहुंचे.
कौन-कौन बच्चे हुए पुरस्कृत
अदय श्री, खुशी, अंकित, राघव, अदिति, कोमल, मानसवी, तिवरा, रिशु, तनिषा, स्मिथ अग्रवाल, निकिता, आयुषी, कनक, रिचा, निरज, आयुषी, दिव्यांशु, आनंद, अनुज, वेदांत, मनिक, सौरभ, अर्पणा, यश, रिशव, शांतनु, अमन, अनुराग, सवित राज, कृष्णा, अमिषा, मानसवी, अरचित, ज्योति, चेतन, आयुष, अक्षय, अंजलि, आदित्य, श्रीयंश, दीपक, कोमल, अनु, मिशा मालतो, कोमल, मैहुल, प्रीति, संजय मालतो, मर्था मालतो, मिशश मालतो, जितु मालतो, एजिकिल मालतो, सौम्या, नीलिमा, देवजीत, हिमांशु, रोबीन, आयुष, सत्यम, अनिश, ओम, रोहन, जितु, प्राची, सिनी, अदिति राज, विभुरिका, अन्नया, वंशिका, अन्नपूर्णा, शिवांगी, अंकित, स्वीटी, सीमा, हिमेश, स्वीटी, सौरव, तन्नुश्री, लवली, निशु, संजना, अंशु, इंदु, सुभाशीष, सचिन, हिमांशु, प्रेरणा, मल्लिका, दिवेश, ईशा, शुभम, प्रियंका, कुमुदनी, अंकित, अल्का, सोनाली, सौरव, सुरभी, अदनान जिया, सौरव पलामर, जितु, अदिति प्रताप, मौजिमिल खान, ममता, सुमित सिंह, आस्था श्री, आकांक्षा, जूली, सुमंत, वर्षा, सुधांशु, मुरारी साह, आशुतोष, मो जफर अली अंसारी, अनिल कुमार सिंह को पुरस्कृत किया गया.
