बेमियादी हड़ताल पर गये ट्रककर्मी

हड़ताल से सरकार को लाखों का नुकसानमिर्जापुर : झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन, सीटू के बैनर तले अपनी सात-सूत्री मांग को लेकर ट्रक चालक व उपचालक रविवार से मिर्जापुर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. यूनियन के महामंत्री अब्दुल जब्बार शेख ने बताया कि मजदूर, खलाशी व ड्राइवरों की सात-सूत्री मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल पर […]

हड़ताल से सरकार को लाखों का नुकसान
मिर्जापुर : झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन, सीटू के बैनर तले अपनी सात-सूत्री मांग को लेकर ट्रक चालक व उपचालक रविवार से मिर्जापुर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये.

यूनियन के महामंत्री अब्दुल जब्बार शेख ने बताया कि मजदूर, खलाशी व ड्राइवरों की सात-सूत्री मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल पर रहेंगे. जब तक ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के साथ सफल वार्ता नहीं होती है हड़ताल जारी रहेगी.

बता दें कि पिछले दिनों मिर्जापुर लालमाटी में हुए समझौता में एक पक्ष के नहीं पहुंचने से कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया था. इसको लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनिश्चितकालीन हड़ताल यूनियन ने शुरू कर दिया गया. मौके पर यूनियन के अध्यक्ष मोजीबुर रहमान, सादीकुल, सुखू शेख, डालिम शेख के अलावे सैकड़ों लोग हड़ताल पर चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >