508 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर

बरहरवा के वार्ड 12 में कुशवाहा टोला स्थित नव निर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर में 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई। मंदिर प्रांगण से 508 कन्याओं और महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा शुरू की, जिसमें श्रद्धालु जोश और आस्था के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा मंदिर से पंपिया पोखर पहुंची, जहां आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में पवित्र जल भरा। इसके बाद यात्रा मंदिर प्रांगण लौट आई। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से उत्साह बना रहा। मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण हुआ और पूजा-अर्चना का विशेष आयोजन भी संपन्न हुआ। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही।

पंचमुखी हनुमान मंदिर में 11 दिवसीय अनुष्ठान शुरू प्रतिनिधि, बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 12 स्थित कुशवाहा टोला में रविवार का दिन भक्ति, आस्था और उत्साह से सराबोर नजर आया, जब नववर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. धार्मिक माहौल और जयकारों के बीच पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा. इस आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं को एक सूत्र में बांधा, बल्कि पूरे शहर में भक्ति का अद्भुत वातावरण भी निर्मित कर दिया. एनडीएम गर्ल्स हाइस्कूल के समीप स्थित मंदिर प्रांगण से 508 कन्याओं व महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा की शुरुआत की, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर पंपिया पोखर पहुंची, जहां बनारस से आये आचार्य पुरूषोत्तम मिश्रा तथा अन्य आचार्यों ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में पवित्र जल भरवाया. इसके बाद महिलाएं पवित्र कलशों को धारण कर कुशवाहा टोला, सब्जी मंडी, स्टेशन चौक, मेन रोड, पतना चौक होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचीं. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और 11 दिवसीय अनुष्ठानिक कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत हुई. शोभायात्रा के दौरान केसरिया और बजरंगी पताकों के साथ जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा. बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी बजरंगबली की भक्ति में लीन होकर झूमते-गाते नजर आए. इससे पूर्व शनिवार को मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा का आयोजन किया गया था. वहीं, शोभायात्रा के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जो यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए. आयोजन में दयाल चंद्र पंडित, लोकेश कुशवाहा, सुमन कुमार, श्यामल दास, कुशमाकर तिवारी, अनिल यादव, अमरनाथ कुशवाहा, बिष्णु कुमार महतो, अमित कुमार सुमन, सुदेश महतो, आशीष कुमार, अभय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >