विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अवसर पर साहिबगंज वन प्रमंडल द्वारा सोमवार को वन कार्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जनस्वास्थ्य और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था. इस दौरान कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. प्रबल गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि जिस प्रकार एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है, उसी प्रकार एक पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. सिविल सर्जन साहिबगंज डॉ. रामदेव पासवान ने वन प्रमंडल के प्रति आभार व्यक्त किया. विशेष पहल के तहत सभी रक्तदाताओं को साहिबगंज वन प्रमंडल की ओर से एक-एक फलदार पौधा भेंट किया गया.शिविर में वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे, डीपीओ नमामि गंगे अमित कुमार मिश्रा, वनपाल राणा रंजीत चौधरी, प्रधान वनरक्षी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के अभिषेक आनंद, शुभम कुमार, चंदन कुमार, कृतिका नयन एवं रांझी सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों ने सक्रिय योगदान दिया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.