राजमहल. तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में सोमवार की मध्य रात्रि एक दुखद घटना सामने आयी. एसबीआइ एटीएम के पास स्थित अपने घर में एक व्यक्ति ने फंदे से लटक कर जान दे दी. पहचान अमानतुल्लाह अंसारी उर्फ बबुआ (45) के रूप में हुई है. वह स्वर्गीय कासिम अंसारी के पुत्र था. सोमवार देर रात वह घर के अंदर रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया. घटना की जानकारी उस समय हुई, जब परिजनों की नजर उन पर पड़ी. उन्हें फंदे से लटका देख परिवार के सदस्यों में चीख-पुकार मच गयी. परिजनों ने तत्काल उन्हें नीचे उतारा और उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, राजमहल ले गये. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों के अनुसार, अमानतुल्लाह अंसारी पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे. हालांकि, इस घटना के पीछे की वास्तविक वजह का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है. मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गये हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि घर में मातम पसरा हुआ है. आसपास के लोग भी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं. सूचना मिलने पर तीनपहाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है. कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.
फंदे से लटक कर 45 वर्षीय व्यक्ति ने दी जान
पहचान अमानतुल्लाह अंसारी उर्फ बबुआ (45) के रूप में हुई है. वह स्वर्गीय कासिम अंसारी के पुत्र था.

साहिबगंज (फाइल फोटो)