स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए जिले के 45 स्कूल चयनित

बरहरवा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय हस्तीपाड़ा का चयन ग्रामीण हाईस्कूल श्रेणी में हुआ है, जिसे 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी.

प्रतिनिधि, बरहरवा मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (एमएसवीपी) 2025-26 के लिए जिले के 45 विद्यालयों का चयन किया गया है. राज्य स्तर पर चयनित 110 विद्यालयों में जिले के तीन विद्यालयों ने स्थान बनाया है. बरहरवा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय हस्तीपाड़ा का चयन ग्रामीण हाईस्कूल श्रेणी में हुआ है, जिसे 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी. बरहेट प्रखंड के पीएस दुमदुमी को प्राथमिक विद्यालय श्रेणी में 1 लाख रुपये तथा मंडरो प्रखंड के संत जोसेफ एमएस लीलातरी को प्राइवेट श्रेणी में 1.5 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा. वहीं, बालक मध्य विद्यालय बरहरवा का चयन शहरी श्रेणी में हुआ है, जिसे 75 हजार रुपये मिलेंगे. प्लस टू बरहरवा उच्च विद्यालय का चयन ब्लॉक स्तर पर हुआ है और उसे भी 75 हजार रुपये की राशि प्रदान की जायेगी. विद्यालयों का चयन पेयजल, शौचालय, कचरा प्रबंधन एवं मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन जैसे मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. इस उपलब्धि पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रॉबिन मंडल, बीपीओ दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने खुशी जताते हुए चयनित विद्यालयों को बधाई दी है. विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के सामूहिक प्रयास को दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >