पीएम जन-मन योजना से साहिबगंज में पहाड़िया गांवों को जोड़ेगी 40 सड़कें व बनेंगे 18 पुल

राज्य में सबसे अधिक 41 किमी लंबी सड़कें साहिबगंज में बनेंगी

साहिबगंज

झारखंड सरकार ने पहाड़िया जनजाति बहुल इलाकों में सड़क संपर्क बढ़ाने के लिए आरईओ विभाग की ओर से प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी है. दूसरे चरण में राज्य के 12 जिलों में कुल 2,59,1288 लाख रुपये की लागत से 291 किमी लंबी 139 सड़कों का निर्माण होगा. इनमें साहिबगंज जिला सबसे आगे है, जहां 88 किमी लंबी 40 सड़कें 72 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से बनायी जायेंगी. पाकुड़ में 17 और पलामू में 12, गढ़वा में 31 सड़कें प्रस्तावित हैं. इसके अलावा चतरा में 03, दुमका में 06, गोड्डा में 07, गुमला जिले में 04, जामताड़ा जिले में 03, लातेहार में 07, पूर्वी सिंहभूम में 08, कोडरमा जिले में 01 सड़क बनेंगी. मालूम हो कि इस योजना में 60 फीसदी भारत सरकार व 40 फीसदी राशि राज्य सरकार देती है. इन क्षेत्रों में सड़क व पुल बनने से पहाड़िया जनजाति के लोगों को कीचड़मय सड़क से मुक्ति मिलेगी. इन रास्तों से होकर ये लोग बांस, मकई, कटहल, बरबट्टी व जलावन की लकड़ी लेकर आते-जाते हैं. बारिश होने पर इनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कई प्रखंडों में सड़क को जोड़ने वाला पुल नहीं रहने के कारण दिक्कत होती है, जिसके तहत साहिबगंज जिले के 594 मीटर के 18 पुल 34 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से बनेंगे. मिली जानकारी के अनुसार बोरियो प्रखंड में 08 पुल, बरहेट प्रखंड में 03, मंडरो प्रखंड में 06, पतना प्रखंड में 01 पुल बनेंगे. जबकि साहिबगंज जिले में 88 किमी लंबी 40 सड़कें 72 करोड 89 लाख रुपये की लागत से बनायी जायेंगी. इसमें बोरियो प्रखंड में 09, बरहेट प्रखंड में 04, मंडरो प्रखंड में 01, पतना प्रखंड में 05, तालझारी प्रखंड में 21 सड़कें बनेंगी.

क्या कहते हैं डीसी :

फोटो नं 26 एसबीजी 3 है कैप्सन – गुरूवार को डीसी

इन सड़कों व पुल से पहाड़िया गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जायेगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. खासकर बरसात के दिनों में पांच प्रखंड में सड़कों का जाल बिछेगा.

– हेमंत सती, डीसी, साहिबगंज

क्या कहते हैं कार्यपालक अभियंता

फोटो नं 26 एसबीजी 3 है कैप्सन – गुरूवार को

साहिबगंज जिले के 40 सड़कों व 18 पुल के लिए ऑनलाइन टेंडर आगामी माह में होगा. प्रक्रिया पूर्ण होते ही दो माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा.

– देवीलाल हांसदा, कार्यपालक अभियंता, आरईओ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >