प्रतिनिधि, साहिबगंजकृषि उत्पादन बाजार समिति का टैक्स राज्य सरकार द्वारा समाप्त करने पर शहर के चौक बाजार स्थित सत्य नारायण मंदिर परिसर में व्यवसायियों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया. व्यवसायियों ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, विधायक अनंत ओझा व चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया. नवीन भगत ने बताया कि बाजार समिति से एक प्रतिशत का टैक्स हटाने को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स पिछले चार सालों से लड़ाई लड़ रहा था. इससे महंगाई में फर्क व आम जनता पर कुछ असर पड़ेगा. इस अवसर पर अध्यक्ष सज्जन पोद्दार, सचिव अफताब आलम, नवीन भगत, गणेश केशरी, मनोज साह, दिनेश भगत, राजेश केशरी, पवन किनठानिया आदि थे…….फोटो नंबर 25 एसबीजी 24 हैकैप्सन: शनिवार को एक दूसरे को मिठाई खिलाते व्यवसायीगण
बाजार समिति का टैक्स कम करने से व्यवसायियों में हर्ष
प्रतिनिधि, साहिबगंजकृषि उत्पादन बाजार समिति का टैक्स राज्य सरकार द्वारा समाप्त करने पर शहर के चौक बाजार स्थित सत्य नारायण मंदिर परिसर में व्यवसायियों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया. व्यवसायियों ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, विधायक अनंत ओझा व चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को धन्यवाद […]
