तालझारी
चोरी के आरोपों के बाद बुलायी गयी थी बैठक,
जानकारी के अनुसार ग्राम दरकला पहाड़ निवासी बुधू पहाड़िया पिता बाबूराम पहाड़िया पर दुकानदार अजय चौरसिया और रनिब मंडल ने चोरी का आरोप लगाया है. विवाद सुलझाने के लिए दो मौजा के ग्राम प्रधान गुलो पहाड़िया और कुडो पहाड़िया की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गयी थी. बैठक की सूचना समिति के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को पूर्व में दी गयी थी, लेकिन कोई भी सदस्य बैठक में नहीं पहुंचा. ग्रामीणों का आरोप है कि फोन पर संपर्क करने पर समिति के पदाधिकारियों ने कार्य की व्यस्तता का हवाला देकर आने से इनकार कर दिया .बैठक नहीं होने तक पार्किंग व टिकट काउंट बंद रखने का निर्णय
ग्राम प्रधानों और उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जब तक विधिवत बैठक संपन्न नहीं होती और न्याय नहीं मिलता, तब तक मोतीझरना की पार्किंग और टिकट काउंटर बंद रहेंगे. ग्रामीणों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं, लेकिन समिति के सहयोग न करने के कारण उन्हें कड़ा रुख अपनाना पड़ रहा है. अध्यक्ष गुलो पहाड़िया, एस.के.एस. पहाड़िया, शंभू मालतो, पनटुस मालतो और चंदु पहाड़िया ने कहा कि बातचीत के बाद ही दुकानें खुलेंगी.
