सदर अस्पताल को डिजिटल और पेपरलेस बनाने पर जोर

06 मई तक एबीडीएम प्रणाली लागू करने का निर्देश

साहिबगंज

सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान की अध्यक्षता में रविवार को सदर अस्पताल साहिबगंज में समीक्षा बैठक आयोजित हुई. इसमें जिला अकाउंट मैनेजर, जिला डाटा मैनेजर, डीपीएमयू को-ऑर्डिनेटर, एबीडीएम को-ऑर्डिनेटर, लिपिक व अन्य कर्मी मौजूद थे. बैठक में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत अस्पताल को पूर्णतः डिजिटल व पेपरलेस बनाने पर जोर दिया गया. सिविल सर्जन ने सीडीएसी एचएमआइएस के ओपीडी, आईपीडी, फार्मेसी, लैब और पेमेंट सिस्टम मॉड्यूल को प्रभावी रूप से लागू कर इ-प्रिस्क्रिप्शन शुरू करने का निर्देश दिया.

उन्होंने आवश्यक कंप्यूटर, प्रिंटर व मैनपावर की व्यवस्था कर 06 मई 2026 तक प्रणाली लागू करने को कहा. साथ ही जिले के सभी सीएचसी व अनुमंडलीय अस्पतालों में भी इस व्यवस्था को लागू करने का निर्देश दिया गया. निजी क्लिनिक, नर्सिंग होम, अस्पताल, लैब व फार्मेसी का एचपीआर व एचएफआर शत प्रतिशत पूरा करने के लिए तीन दिनों में कार्रवाई करने को कहा गया. इसकी निगरानी एबीडीएम को-ऑर्डिनेटर को सौंपी गयी. बैठक में साफ-सफाई, गुणवत्तापूर्ण सेवा और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई. मौके पर अमित कुमार, अमित कच्छप, राजीव रंजन, दिलीप सिंह, मुकेश सिन्हा, परवीन सक्सेना, अभय सिंह समेत कई कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >